सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हीरामन तोता की कहानी (Hiraman Tota Ki Kahani)- रानी पदमनी का सतरंगी तोता

हीरामन तोता की कहानी (Hiraman Tota) बहुत ऐतिहासिक हैं। एक तोता जिसने राजकुमारी पद्मिनी और चित्तौड़ के राजा रावल रतन सिंह को शादी के बंधन में बांधने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हीरामन तोता की कहानी का प्रारंभ (Hiraman Tota ki kahani)

12वीं शताब्दी का अंत हो रहा था, यह आज से लगभग 721 साल पहले की बात हैं। सिंहल द्वीप जो कि वर्तमान में श्रीलंका में स्थित हैं। उस समय वहां पर राजा गंधर्वसेन का राज्य था। राजा गंधर्वसेन की एक पुत्री थी जिसका नाम था राजकुमारी पद्मिनी (पदमिनी).

रानी पद्मिनी दिखने में बहुत सुंदर और सुशील थी। पद्मिनी के बारे में कहा जाता हैं कि वह जब पानी पीती तो गले में जाता पानी साफ दिखाई देता था। खूबसूरती की अद्वितीय मूर्ति राजकुमारी की चर्चा आस पास के क्षेत्रों में थी।

राजकुमारी पद्मिनी के पास एक पालतू तोता था जिसका नाम हीरामन तोता (Hiraman Tota) था। यह तोता मनुष्यों की भाषा बोलता था। हीरामन तोता राजकुमारी के सामने ही उनकी सुंदरता के कसीदे पढ़ता रहता।

रावल रतन सिंह के सामने पद्मिनी की सुंदरता का बखान

एक दिन की बात है हीरामन तोता (Hiraman Tota) सिंहल द्वीप से उड़कर दूर सुदूर की यात्रा करने निकल गया। जंगल में पेड़ पर एक जाकर बैठ गया। तभी वहां पर शिकार के लिए राजा रतन सिंह का जाना हुआ।

राजा की नज़र इस सुंदर और रंगबिरंगी तोते जिसे हम सतरंगी तोता कह सकते हैं पर पड़ी तो वो नजर हटा नहीं पाए। हीरामन तोता (Hiraman Tota) की तारीफ करते हुए राजा रतन सिंह बोले इतना खूबसूरत और सतरंगी तोता मैंने आज से पहले कभी नहीं देखा।

तोता डाली पर बैठा सब कुछ सुन रहा था। खुद की प्रसंशा सुनकर हीरामन तोता (Hiraman Tota) बोल पड़ा “सुंदर मैं नहीं हुं, सुंदर तो सिंहल द्वीप की राजकुमारी हैं।” राजकुमारी की सुंदरता की तारीफ करते तोता थक नहीं रहा था, राजा रतन सिंह के मन में रानी पद्मिनी को देखने की लालसा जागी।

राजा रतन सिंह ने तोते से रानी के बारे में पूछा तो तोते ने बताया कि वह सिंहल देश के ही राजा गंधर्वसेन की पुत्री है, उसका नाम पद्मनी है। तब राजा रतन सिंह सन्यासी का वेश धारण करके रानी की खोज में निकल पड़े।

सतरंगी तोता हीरामन उनके साथ था, जब राजा सिंहल द्वीप पहुंचे तब हीरामन रानी पद्मिनी के पास गया और बोला की सुदूर देश चित्तौड़ का राजा आप की झलक देखना चाहता है।

जब राजा रतन सिंह ने पद्मनी को देखा तो उन्होंने निश्चय कर लिया कि मैं विवाह पद्मनी से ही करूंगा। पद्मिनी ने कहा कि मेरे पिता द्वारा स्वयंवर का आयोजन किया जाएगा, जो भी राजा गुप्त रास्ते से होकर दुर्ग में प्रवेश करेगा मैं उसी से विवाह करूंगी। इतना कहकर राजकुमारी वापस चली गई।

राजा रतन सिंह को हीरामन तोता (Hiraman Tota) ने वह गुप्त रास्ता बताया जिसके द्वारा दुर्ग में प्रवेश किया जा सके। हीरामन तोता (Hiraman Tota) की मदद से राजा रतन सिंह ने उस दुर्ग में प्रवेश किया जहां पर राजकुमारी पद्मावती का स्वयंवर था।

राजा रतन सिंह से पहले ही देवालय में मिल चुकी रानी पद्मावती ने जब चित्तौड़ के राजा रतन सिंह को देखा तो उनके गले में वरमाला डाल दी और उनका विवाह संपन्न हुआ।
राजा रतन सिंह का द्वितीय विवाह था, इससे पहले उन्होंने नागमति नाम की लड़की से शादी की थी। राजा रतन सिंह महारानी पद्मिनी को लेकर चित्तौड़ आ गए। इस तरह मनुष्यों की तरह बोलने वाले सतरंगी हीरामन तोता (Hiraman Tota) की वजह से या विवाह संपन्न हुआ।

तो दोस्तों हीरामन तोता की कहानी (Hiraman Tota) आपको कैसी? लगी कमेंट करके अपनी राय दें। साथ ही यह जानकारी अपने मित्रों के साथ शेयर करें, धन्यवाद।

रानी पद्मिनी का इतिहास और जीवन परिचय

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवजी के बारह ज्योतिर्लिंगों के नाम, स्थान, स्तुति मंत्र || List Of 12 Jyotirlinga

List Of 12 Jyotirlinga- भारत में 12 ज्योतिर्लिंग हैं. भगवान शिव को मानने वाले 12 ज्योतिर्लिंगो के दर्शन करना अपना सौभाग्य समझते हैं. पौराणिक मान्यता के अनुसार ऐसा कहा जाता हैं कि इन स्थानों पर भगवान शिव ज्योति स्वररूप में विराजमान हैं इसी वजह से इनको ज्योतिर्लिंग के नाम से जाना जाता हैं. 12 ज्योतिर्लिंग अलग-अलग स्थानों पर स्थित हैं. इस लेख में हम जानेंगे कि 12 ज्योतिर्लिंग की उत्पत्ति कैसे हुई? 12 ज्योतिर्लिंग कहाँ-कहाँ स्थित हैं? 12 ज्योतिर्लिंग के नाम और स्थान. यहाँ पर निचे List Of 12 Jyotirlinga दी गई हैं जिससे आप इनके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर पाएंगे. 12 ज्योतिर्लिंग के नाम और स्थान सूचि ( List Of 12 Jyotirlinga ) 12 ज्योतिर्लिंग के नाम और स्थान सूचि (List Of 12 Jyotirlinga) निम्नलिखित हैं- क्र. सं. ज्योतिर्लिंग का नाम ज्योतिर्लिंग का स्थान 1. सोमनाथ (Somnath) सौराष्ट्र (गुजरात). 2. मल्लिकार्जुन श्रीशैल पर्वत जिला कृष्णा (आँध्रप्रदेश). 3. महाकालेश्वर उज्जैन (मध्य प्रदेश). 4. ओंकारेश्वर खंडवा (मध्य प्रदेश). 5. केदारनाथ रूद्र प्रयाग (उत्तराखंड). 6. भीमाशंकर पुणे (महाराष्ट्र). 7...

महाराणा प्रताप का इतिहास || History Of Maharana Pratap

प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) का नाम सुनते ही हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है. वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के एकमात्र ऐसे योद्धा थे जिन्हें शीश कटाना मंजूर था लेकिन किसी के सामने झुकाना नहीं. चित्तौड़गढ़ के सिसोदिया वंश में जन्म लेने वाले महाराणा प्रताप का नाम इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में हमेशा के लिए अंकित रहेगा. सभी देश प्रेमी आज भी प्रातः उठकर महाराणा प्रताप की वंदना करते हैं. देशप्रेम, स्वाधीनता, दृढ़ प्रतिज्ञा, निर्भिकता और वीरता महाराणा प्रताप की रग-रग में मौजूद थी. मुगल आक्रांता अकबर ने महाराणा प्रताप को झुकाने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया लेकिन दृढ़ प्रतिज्ञा के धनी महाराणा प्रताप तनिक भी ना झुके. महाराणा प्रताप का पूरा नाम महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया था. स्वाधीनता और स्वाभिमान का दूसरा नाम थे महाराणा प्रताप जो कभी किसी के सामने झुके नहीं चाहे परिस्थितियाँ कुछ भी हो, मुग़ल आक्रांता अबकर भी शोकाकुल हो उठा जब उसने वीर महाराणा प्रताप की मृत्यु की खबर सुनी. महाराणा प्रताप का इतिहास, जन्म और माता-पिता (Maharana Pratap History In Hindi) महा...

हिंदी भाषा का इतिहास || History Of Hindi Language

हमारा इतिहास हिंदी भाषा से हैं लेकिन हिंदी भाषा का इतिहास 1000 वर्षों से भी अधिक प्राचीन हैं. हिंदी का इतिहास और कालखंड अतिप्राचीन हैं. “ वैदिक विश्व राष्ट्र का इतिहास ” नामक पुस्तक से ज्ञात होता है कि वैदिक काल में संपूर्ण विश्व में संस्कृत भाषा बोली जाती थी. यह देव भाषा भी थी. इसी संस्कृत भाषा से वर्तमान में प्रचलित समस्त भाषाओं का उद्भव और विकास हुआ जिनमें हिंदी भी एक है. हिंदी का इतिहास प्राचीन होने के साथ-साथ गौरवशाली भी है. हजारों वर्षों से हिंदी भाषा भारत और समीपवर्ती कई देशों की मुख्य भाषा के रूप में बोली जाती रही है. समय के साथ साथ इसका स्वरूप बदलता गया. वर्तमान समय में हिंदी भाषा बहुत तेजी के साथ विकास कर रही है. कई अंग्रेजी देशों में भी हिंदी भाषा को महत्व मिला है और इसे विभिन्न पाठ्यक्रमों में शामिल किया गया है. हिंदी का इतिहास और कालखंड के बारे में हम विस्तृत रूप से जानेंगे. हिंदी की उत्पत्ति कैसे हुई? हिंदी भाषा का इतिहास बताता है कि हिंदी की उत्पत्ति विश्व की सबसे प्राचीनतम भाषा संस्कृत से हुई है. वही “हिंदी शब्द” की उत्पत्ति सिंधु से हुई है. सि...