50 महाराणा सांगा से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी || Maharana Sanga GK
इस लेख में आप महाराणा सांगा से सम्बंधित 50 महत्वपूर्ण प्रश्न (Maharana Sanga GK) और उनका उत्तर जानेंगे। सामान्य ज्ञान के साथ साथ यह प्रश्न-उत्तर विभिन्न परीक्षापयोगी भी हैं. तो दोस्तों शुरू करते हैं महाराणा सांगा से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनका उत्तर।
महाराणा सांगा से सम्बन्धित प्रश्न (Maharana Sanga GK)
1 महाराणा सांगा कहां के शासक थे?
उत्तर- मेवाड़ (राजस्थान).
2 मेवाड़ की प्राचीन राजधानी कहां थी?
उत्तर- चित्तौड़।
3 मेवाड़ का राज्य चिन्ह क्या था?
उत्तर- उगता हुआ सूरज।
4 खातोली का युद्ध किसके मध्य हुआ था?
उत्तर- महाराणा सांगा बनाम इब्राहिम लोदी.
5 खातोली का युद्ध कब हुआ था?
उत्तर-1517 ईस्वी
6 महाराणा सांगा का अन्य नाम क्या था?
उत्तर- महाराणा संग्राम सिंह
7 महाराणा सांगा की शासन अवधि क्या थी?
उत्तर- 1509 से 1528 तक.
8 महाराणा सांगा ने कितने वर्षों तक शासन किया?
उत्तर- 19 वर्षों तक.
9 महाराणा सांगा के पिता का नाम क्या था?
उत्तर- राणा रायमल।
10 महाराणा सांगा की माता का नाम क्या था?
उत्तर- सौभाग्य देवी।
11 महाराणा सांगा की पत्नी का नाम क्या था?
उत्तर- रानी कर्णवती।
12 महाराणा सांगा का जन्म कब हुआ?
उत्तर- महाराणा सांगा का जन्म 1482 ईस्वी में हुआ था।
13 महाराणा सांगा का जन्म कहां हुआ?
उत्तर- महाराणा सांगा का जन्म चित्तौड़ (मेवाड़) में हुआ था।
14 महाराणा सांगा को पहली बार “सैनिक का भग्नावशेष” किसने कहा था?
उत्तर- कर्नल जेम्स टॉड.
15 महाराणा सांगा की कौनसे युद्ध में हार हुई थी?
उत्तर- खानवा का युद्ध।
16 खानवा का युद्ध किसके मध्य हुआ था?
उत्तर- महाराणा सांगा और बाबर के मध्य.
17 मेवाड़ का अन्तिम शासक जिसके नेतृत्व में सभी राजपूत राजाओं ने विदेशी आक्रांताओं को खदेड़ने के लिए एकजुटता दिखाई थी?
उत्तर- महाराणा सांगा (महाराणा संग्राम सिंह).
18. खानवाँ का युद्ध किसने जीता था?
उत्तर- बाबर ने.
19. महाराणा सांगा जब राजा बने तब मालवा का शासक कौन था?
उत्तर- नसीरुद्दीन।
20 जीवन के शुरुआती दौर में महाराणा सांगा को किसने आश्रय लिया था?
उत्तर- कर्मचंद पंवार।
21. “हिंदूपत” किस मेवाड़ी शासक को कहा जाता हैं?
उत्तर- महाराणा सांगा (महाराणा संग्राम सिंह).
22. महाराणा सांगा ने ईडर के उत्तराधिकारी संघर्ष में हस्तक्षेप क्यों किया था?
उत्तर- महाराणा सांगा अपने समर्थक व्यक्ती को गद्दी पर बैठना चहते थे।
23. इब्राहीम लोदी ने मेवाड़ पर आक्रमण क्यों किया?
उत्तर- पूर्वी राजस्थान के वो क्षेत्र जो दिल्ली सम्राज्य में आते थे, उन्हें राणा सांगा ने अपने अधीनस्थ कर लिया था।
24 किस युद्ध में महाराणा सांगा ने बाबर को पराजीत किया था?
उत्तर- बयाना का युद्ध में.
25 बयाना का युद्ध किसके मध्य हुआ?
उत्तर- महाराणा सांगा और बाबर के मध्य।
26. महाराणा सांगा के कितने पुत्र थे?
उत्तर- महाराणा सांगा के 4 पुत्र थे।
27 महाराणा सांगा के पुत्रों के नाम?
उत्तर- भोजराज, विक्रमादित्य, महाराणा उदय सिंह द्वितीय और रतन सिंह द्वितीय।
28 महाराणा सांगा के सबसे बड़े पुत्र का नाम क्या हैं?
उत्तर- भोजराज।
29 भोजराज का विवाह किसके साथ हुआ था?
उत्तर- मीराबाई के साथ.
30. भक्तिमति मीराबाई का विवाह किसके साथ हुआ था?
उत्तर- महाराणा सांगा के पुत्र भोजराज के साथ।
31 महाराणा सांगा ने कौनसे युद्ध लड़े थे?
उत्तर- बाड़ी या बड़ीघाटी का युद्ध,खातोली का युद्ध,बयाना का युद्ध,खानवाँ का युद्ध।
32 बाड़ी या बड़ीघाटी का युद्ध किसके मध्य हुआ था?
उत्तर- महाराणा सांगा और इब्राहीम लोदी के मध्य।
33 खातोली का युद्ध किसके मध्य हुआ था?
उत्तर- महाराणा सांगा और इब्राहीम लोदी के मध्य।
34 महाराणा सांगा मेवाड़ की गद्दी पर कब बैठे?
उत्तर- 9 मई 1509.
35. महाराणा सांगा के सबसे छोटे पुत्र का नाम क्या था?
उत्तर- राणा रतन सिंह द्वितीय।
36. महाराणा सांगा के उत्तराधिकारी कौन बने?
उत्तर- राणा रतन सिंह द्वितीय।
37. महाराणा प्रताप के दादा कौन थे?
उत्तर- महाराणा सांगा (महाराणा संग्राम सिंह)
38. राणा सांगा का पूरा नाम क्या था?
उत्तर- राणा सांगा का पूरा नाम महाराणा संग्राम सिंह था।
39. महाराणा सांगा की मृत्यू कब हुई?
उत्तर- 30 जनवरी 1528.
40. किवदंतियों के अनुसार राणा सांगा की कितनी पत्नियां थी?
उत्तर- 22 पत्नियां.
41. किवदंतियों के अनुसार राणा सांगा के कितने पुत्र थे?
उत्तर- 56 पुत्र और 22 पुत्रियां
42. महाराणा सांगा की छतरी कहां पर स्थित हैं?
उत्तर- मांडलगढ़, भीलवाड़ा ( राजस्थान).
43. महाराणा सांगा की समाधि कहां पर स्थित हैं?
उत्तर- मांडलगढ़, भीलवाड़ा ( राजस्थान).
44. महाराणा सांगा के भाई का नाम क्या हैं?
उत्तर- कुंवर पृथ्वीराज, जगमाल और सेसां।
45 महाराणा सांगा की बहिन का नाम?
उत्तर- आनंदीबाई।
46. महाराणा सांगा किस राजवंश से सम्बन्ध रखते हैं?
उत्तर- सिसोदिया (राजपूत).
47. महाराणा सांगा की मृत्यु कहां पर हुई?
उत्तर- कालपी में.
48. महाराणा सांगा से पूर्व मेवाड़ के शासक कौन थे?
उत्तर- राणा रायमल।
49. महाराणा सांगा के शरीर पर कितने घाव थे?
उत्तर- 80 घाव.
50. क्या महाराणा सांगा ने बाबर को इब्राहीम लोदी को पराजित करने के लिए आमंत्रित किया था?
उत्तर- नहीं, बाबरनामा में लिखी यह बात झूठ है।
यह भी पढ़ें-
Post a Comment