बप्पा रावल सामान्य ज्ञान || Bappa Rawal GK
बाप्पा रावल गुहिल वंश के संस्थापक और मेवाड़ के सिसोदिया वंश से सम्बंध रखते हैं. भारत के इतिहास में बाप्पा रावल का बहुत बड़ा योगदान है. बप्पा रावल से सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण प्रश्न (Bappa Rawal GK questions) विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं, इसी को ध्यान में रखकर इस लेख के माध्यम से आपके लिए लिए लेकर आए हैं, बप्पा रावल के महत्वपूर्ण प्रश्न (Bappa Rawal GK questions) जो प्रतियोगी परीक्षाओं में उपयोगी साबित होंगे.
बप्पा रावल महत्वपूर्ण प्रश्न (Bappa Rawal GK)
बप्पा रावल से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी निम्नलिखित हैं-
1. बप्पा रावल का असली नाम क्या हैं?
उत्तर- कालभोज.
2. बप्पा रावल के पिता का नाम क्या हैं?
उत्तर- विक्रमादित्य.
3. बाप्पा रावल की माता का नाम क्या हैं?
उत्तर – कमलावती.
4. बप्पा रावल के गुरू का नाम क्या था?
उत्तर- हरित ऋषि.
5. बप्पा रावल को “बाप्पा” की उपाधि किसने दी थी?
उत्तर – मांडलिक नामक भील सरदार ने.
6. मेवाड़ के आराध्य देव किसे माना जाता हैं?
उत्तर- एकलिंग नाथ जी को.
7. बप्पा रावल का बचपन कहां बीता?
उत्तर- भींडर (उदयपुर).
8. बप्पा रावल किसके उपासक थे?
उत्तर- भगवान शिव (एकलिंग नाथ जी) के उपासक थे.
9. बप्पा रावल का जन्म कब हुआ था?
उत्तर- 713 ईस्वी.
10. बप्पा रावल की मृत्यु कब हुई?
उत्तर- 753 ईस्वी में.
11. बप्पा रावल की पत्नि का नाम क्या था?
उत्तर- अज्ञात.
12. बप्पा रावल के पुत्र का नाम क्या था?
उत्तर- सुमेर.
13. गुहील वंश के संस्थापक कौन थे?
उत्तर- बप्पा रावल (कालभोज़).
14. गुहिल वंश को अन्य किस नाम से जाना जाता हैं?
उत्तर- सिसोदिया.
15. बप्पा रावल से पूर्व चित्तौड़ का शासक कौन था?
उत्तर- राजा मान मोरी.
16. बप्पा रावल के बाद चित्तौड़ के शासक कौन बने?
उत्तर- सुमेर सिंह (758-773 ईस्वी तक).
17. बप्पा रावल का कार्यकाल या शासनावधि क्या थी?
उत्तर- 728-758.
18. बप्पा रावल ने कितने वर्षों तक शासन किया था?
उत्तर- 30 वर्षों तक.
19. बप्पा रावल के वंशजों के नाम?
उत्तर- शक्ति कुमार, खुमाण प्रथम, खुमाण द्वितीय, खुमाण तृतीय, समर सिंह और चैत्र सिंह आदि.
20. बप्पा रावल की मृत्यु कहां हुई थी?
उत्तर- नागदा.
21. किस प्रशस्ति में बप्पा रावल और काल भोज को अलग-अलग कि बताया गया है?
उत्तर – रणकपुर प्रशस्ति में.
22. किस लेख में गुहिल वंश के बप्पा रावल से लेकर महाराणा कुंभा तक की विस्तृत वंशावली एवं उनकी उपलब्धियों का वर्णन मिलता है?
उत्तर- कीर्ति स्तंभ लेख में.
23. किस प्रशस्ति में बप्पा रावल को विप्र वंशीय बताया गया है?
उत्तर -कुंभलगढ़ प्रशस्ति में.
24. किस प्रशस्ति में बप्पा रावल के हरित ऋषि की कृपा से राज्य प्राप्ति का उल्लेख है?
उत्तर- वैद्यनाथ मंदिर प्रशस्ति.
25. बप्पा रावल की लंबाई (Height) कितनी थी?
उत्तर- 9 फीट.
26. बप्पा रावल की तलवार का वजन कितना था?
उत्तर- 32 मण.
27. कर्नल जेम्स टॉड और मुंहनोत नैणसी ने गुहिल वंश की कितनी शाखाएं बताई थी?
उत्तर – 24.
28. गुहिल शासकों की उपलब्धियों का वर्णन किस शिलालेख में मिलता है?
उत्तर- चीरवा के शिलालेख में.
29. एकलिंग जी के मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर – बप्पा रावल ने.
30. बप्पा रावल ने किस प्रसिद्ध मंदिर का निर्माण करवाया था?
उत्तर- एकलिंगनाथ जी.
31. एकलिंग नाथ जी का मंदिर कहां स्थित है?
उत्तर – कैलाशपुरी (राजसमंद).
32. प्रथम गुहिल शासक जिसके शासनकाल में मेवाड़ में सोने के सिक्के प्रचलन में थे?
उत्तर- बप्पा रावल.
33. “आसका लेना” मेवाड़ के शासकों से संबंधित है, इसका मतलब क्या था?
उत्तर- मेवाड़ शासकों द्वारा राजधानी छोड़कर अन्यत्र जाने या युद्ध में जाने से पूर्व भगवान एकलिंग नाथ जी की आज्ञा लेना.
34. आहड़ (आहटपुर) के लेख में अपने वंश की शाखा में किस मेवाड़ शासक को “मुकुटमणि” की उपाधि से पुकारा गया था?
उत्तर- कालभोज (बप्पा रावल).
35. मध्य मीका को वर्तमान में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- नगरी.
36. मेवाड़ की आंख के नाम से किस दुर्ग को जाना जाता है?
उत्तर- कटारगढ़.
37. गुहिलों के कुल देवता किसे माना जाता हैं?
उत्तर- एकलिंगनाथ जी.
38. गुहिल किसके वंशज माने जाते हैं?
उत्तर- कुश के.
39. चित्तौड़ में गुहिल साम्राज्य की नींव किसने रखी थी?
उत्तर- कालभोज या बप्पा रावल ने.
40. “गुहिल” का शाब्दिक अर्थ क्या होता हैं?
उत्तर- ग्वाला.
41. “नौशेरा पठान” किसके वंशज माने जाते हैं?
उत्तर- बाप्पा रावल के.
42. राहुल शाखा का अंतिम शासक कौन था?
उत्तर- रतन सिंह.
43. बप्पा रावल शासक कब बने?
उत्तर- 720 ईस्वी में.
44. किसे पराजित कर बप्पा रावल मेवाड़ के शासक बने?
उत्तर- राजा मान मोरी.
45. एकलिंग जी का मन्दिर कब बना?
उत्तर- 734 ईस्वी के लगभग.
46. हरित ऋषि का आश्रम कहां पर स्थित हैं?
उत्तर- एकलिंग नाथ मंदिर के समीप (कैलाशपुरी, राजसमंद).
47. “आदि वराह मंदिर” कहां पर स्थित हैं?
उत्तर- एकलिंग नाथ जी मंदिर के पिछे.
48. बप्पा रावल ने चित्तौड़ में मेवाड़ राज्य की स्थापना कब की थी?
उत्तर- 728 ईस्वी.
49 .”आदि वराह मंदिर” का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर- बाप्पा रावल.
50. बाप्पा रावल के समय मेवाड़ की राजधानी क्या थी?
उत्तर- नागदा.
51. बाप्पा रावल द्वारा जारी किए गए सोने के सिक्कों का वजन कितना था?
उत्तर – 115 ग्रेन (65 रत्ती).
52. बाप्पा रावल ने कितने वर्षों तक शासन किया था?
उत्तर – 19 वर्षों तक.
53. बाप्पा रावल की समाधि स्थल कहां पर स्थित हैं?
उत्तर – नागदा.
54. बाप्पा रावल का देहांत कहां पर हुआ था?
उत्तर- नागदा.
55. बाप्पा रावल का असली नाम क्या था?
उत्तर- बाप्पा रावल का असली नाम कालभोज रावल था.
56. बाप्पा रावल ने कितनी शादियां की?
उत्तर- इतिहासकार बाप्पा रावल की 100 पत्नियां होने का दावा करते हैं जिनमें से 35 मुस्लिम राजकुमारियां थी.
57. बाप्पा रावल के नाम पर पाकिस्तान में कौनसा शहर बसा हुआ हैं?
उत्तर – रावलपिंडी.
58. रावल का मतलब क्या होता हैं?
उत्तर- प्रधान सेवक या शासक.
59. बाप्पा रावल ने कौनसी उपाधि धारण की?
उत्तर- हिंदू सूर्य, राजगुरु और चक्कवै आदि.
60. बप्पा रावल के पिता की मृत्यु के समय उनकी आयु कितनी थी?
उत्तर- 3 वर्ष.
61. बचपन में बप्पा रावल की रक्षा किसने की थी?
उत्तर- भीलों और यदुवंशियों ने.
62. मोरी वंश से चित्तौड़ की सत्ता बप्पा रावल ने अपने हाथ में कब ली?
उत्तर- 726 ईस्वी में.
63. बप्पा रावल द्वारा राजा मान मोरी के वध का उल्लेख किसमें मिलता है?
उत्तर- “अमरकाव्याम” में.
यह भी पढ़ें-
Post a Comment