चालुक्य वंश सामान्य ज्ञान || Chalukya Vansh Gk

चालुक्य वंश सामान्य ज्ञान विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं हेतु एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक हैं. चालुक्य वंश सामान्य ज्ञान के 70 महत्वपूर्ण प्रश्नों का समावेश किया गया हैं, जो निश्चित रूप से विद्यार्थियों के लिए परीक्षापयोगी साबित होंगे।

चालुक्य वंश सामान्य ज्ञान (Chalukya Vansh Gk)

1. बादामी के चालुक्य राजवंश का संस्थापक कौन था?

उत्तर- पुलकेशी प्रथम.

2. शिलालेखों में सत्यश्री, वल्लभा और धर्म महाराज के रूप में किसका उल्लेख मिलता है?

 उत्तर- पुलकेशी प्रथम.

3. चालुक्य शासक पुलकेशी प्रथम के पिता का नाम क्या था?

उत्तर- रणराग.

4. पुलकेशी प्रथम ने कौन कौन सी उपाधियां धारण की थी?

उत्तर- सत्याश्रय, पृथ्वीवल्लभराज, रणविक्रम, धर्म महाराज और राजसिंह जैसी उपाधियां धारण की थी.

5. स्वर्ण सिक्का जारी करने वाला दक्षिण भारत में पहला शासक कौन था?

उत्तर- पुलकेशी प्रथम.

6. किस अभिलेख से यह पता चलता है कि चालूक्यों के सामंत दंतीदुर्ग (राष्ट्रकूट) ने कीर्तिवर्मन द्वितीय को पराजित किया था?

उत्तर- समनगढ़ अभिलेख.

7. किस चालुक्य शासक के शासन में प्रसिद्ध विरुपक्ष मंदिर (लोकेश्वर मंदिर) और मल्लिकार्जुन मंदिर बनाया गया था?

उत्तर- चालुक्य शासक विक्रमादित्य द्वितीय.

8. पल्लव नरेश नंदी वर्मन द्वितीय को पराजित करने वाले चालुक्य शासक का नाम बताइए?

उत्तर- चालुक्य शासक विक्रमादित्य द्वितीय.

9. बादामी के चालुक्य राजवंश का अंतिम शासक कौन था?

उत्तर- कीर्तिवर्मन द्वितीय.

10. रहप्पा के नाम से प्रसिद्ध चालुक्य शासक कौन था?

उत्तर- कीर्तिवर्मन द्वितीय.

11. किस चालुक्य शासक के शासनकाल में महाभारत का तमिल अनुवाद हुआ था?

उत्तर- राजाराज नरेन्द्र.

12. संस्कृत विश्वकोषीय पाठ मनसोलासा की रचना किसने की थी?

उत्तर- सोमेश्वर तृतीय.

13. कल्याणी के किस चालुक्य राजा ने कन्नड़ के व्याकरणिक नागवर्मा द्वितीय को संरक्षण दिया था, जिन्होंने कवितावलोकाना, कर्नाटक भाषणभूषण और संगीत पर संस्कृत संगठचुदमानी लिखा था?

उत्तर- जगढेकामल्ला.

14. चालुक्य शासक विक्रमादित्य प्रथम ने पल्लवों को कब हराया था?

उत्तर- 654 ईस्वी.

15. चालुक्य शासक विक्रमादित्य प्रथम की पहली पत्नी का नाम क्या था?

उत्तर- लोकमहादेवी.

16. चालुक्य शासक नरसिंह वर्मन ने वातापी पर विजय प्राप्त करने के बाद कौन सी उपाधि धारण की?

उत्तर- वातापिकोड.

17. वातापी के चालुक्य राजवंश का सबसे महान शासक कौन था?

 उत्तर- पुलकेशिन द्वितीय.

18. वातापी के चालुक्य वंश का संस्थापक कौन था?

उत्तर- जय सिंह.

19. वातापी का निर्माणकर्ता शासक किसे माना गया है?

उत्तर- कीर्तिवर्मन.

20. राजा हर्षवर्धन को हटाने के बाद पुलकेशिन द्वितीय ने किस की उपाधि धारण की थी?

 उत्तर- परमेश्वर.

21. राजा हर्षवर्धन कहां के राजा थे?

 उत्तर- कन्नौज.

22. मेगुती मन्दिर का निर्माण किस चालुक्य शासक ने करवाया था?

उत्तर- पुलकेशिन द्वितीय.

23. मंगलेश के बाद चालुक्य साम्राज्य का शासक कौन बना?

उत्तर- पुलकेशिन द्वितीय.

24. बादामी में विष्णु मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर- चालुक्य शासक मंगलेश ने.

25. पुलकेशिन प्रथम का उत्तराधिकारी कौन था?

उत्तर- कीर्तिवर्मन.

26. पुलकेशिन द्वितीय ने कौन-कौन सी उपाधि धारण की थी?

उत्तर- दक्षिणापथेश्वर, वल्लभ, परमेश्वर् और परमभागवत नामक उपाधियां धारण की थी.

27. पुलकेशिन द्वितीय कौन था?

उत्तर- चालुक्य शासक मंगलेश का छोटा भाई.

28. पुलकेशिन द्वितीय की विजयों के बारे में किस अभिलेख से जानकारी मिलती है?

उत्तर- ऐहोल अभिलेख से.

29. नरसिंह वर्मन प्रथम किस वंश के राजा थे?

उत्तर- पल्लव वंश.

30. त्रैलोक्य देवी कौन थी?

उत्तर- विक्रमादित्य की दूसरी पत्नी.

31. त्रैलोक्य देवी ने किस मन्दिर का निर्माण करवाया था?

उत्तर- त्रैलोकेश्वर मन्दिर.

32. चालुक्य शासक जय सिंह ने अपनी राजधानी किसे बनाया था?

उत्तर- वातापी.

33. कीर्तिवर्मन की मृत्यु के बाद चालुक्य वंश का अगला शासक कौन बना?

उत्तर- मंगलेश.

34. चालुक्य वंश का सबसे प्रतापी राजा कौन था?

 उत्तर- पुलकेशिन द्वितीय.

35. किस राजा ने पुलकेशिन द्वितीय को पराजित कर वातापी पर अधिकार कर लिया?

उत्तर- नरसिंह वर्मन प्रथम.

36. नरसिंह वर्मन प्रथम ने पुलकेशिन द्वितीय को कब पराजित किया था?

उत्तर- 642 ईस्वी में.

37. चालुक्य राजवंश ने वातापी में शासन किया था जो किस आधुनिक भारतीय राज्य में स्थित है?

उत्तर- कर्नाटक.

38. पुलकेशिन प्रथम ने चालुक्य वंश की स्थापना कब की थी?

उत्तर- 543 ईस्वी.

39. वातापी (बादामी) के प्रथम चालुक्य सम्राट कौन थे?

उत्तर- जयसिंह.

40. पुलकेशिन प्रथम और जयसिंह के बीच में क्या संबंध था?

उत्तर- जय सिंह पुलकेशिन प्रथम के दादा थे.

41. चालुक्य राजवंश को उखाड़ फेंकने वाले कौन थे?

उत्तर- चालुक्यों के सामंत राष्ट्रकूट.

42. चालुक्य राजवंश अथवा साम्राज्य का अंत कब हुआ?

उत्तर- 757 ईस्वी में.

43. चालुक्य मंदिरों में वास्तुकला की कौन सी शैली की झलक देखने को मिलती है?

उत्तर- वेसर शैली का जिसे दक्कन शैली या द्रविड़ शैली या चालुक्य शैली के नाम से भी जाना जाता हैं. यह द्रविड़ और नागर शैलियों का मिश्रित रूप है.

44. रामेश्वरम में कृष्णेश्वर मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर- राष्ट्रकूट शासक कृष्ण तृतीय द्वारा.

45. लाद खान मन्दिर कहां स्थित हैं?

उत्तर- ऐहोल (कर्नाटक).

46. लाद खान मन्दिर का निर्माण किन शासकों ने करवाया था?

उत्तर- चालुक्य शासक पुलकेशिन प्रथम.

47. चालुक्य राजवंश द्वारा निर्मित हुचीमल्लीगुड़ी मंदिर कहां स्थित है?

उत्तर- ऐहोल (कर्नाटक).

48. “बादामी के चालुक्य” कौन थे?

उत्तर- पुलकेशिन प्रथम के वंशज.

49. चालूक्यों की राजधानी क्या थी?

उत्तर- ऐहोल.

50. बादामी को राजधानी किस शासक ने बनाया था?

उत्तर- 543 ईस्वी में पुलकेशीन प्रथम ने.

51. चालुक्य वंश के शासन अवधि क्या थी?

उत्तर- 543 ईस्वी से 757 ईस्वी तक.

52. चालुक्य शासक पुलकेशिन द्वितीय द्वारा हर्ष पर विजय का वर्ष था?

उत्तर- 618 ईस्वी.

53. चालुक्य शासक पुलकेशिन द्वितीय और हर्षवर्धन के मध्य युद्ध किस नदी के तट पर हुआ था?

उत्तर- नर्मदा नदी.

54. विक्रमादित्य चतुर्थ जिनके दरबारी कवि बिल्हन ने उनकी जीवनी लिखी, वह किस राजवंश के शासक थे?

 उत्तर- चालुक्य.

55. किस अभिलेख में भारत युद्ध के काल गणना का उल्लेख मिलता है?

 उत्तर- पुलकेशिन द्वितीय के ऐहोल अभिलेख में.

56. _________ एक उदार कला के उच्च बिंदु को निरूपित करता है, जिससे चालुक्य वंश के तहत सातवीं और आठवीं शताब्दी में उत्तरी और दक्षिणी भारत से स्थापत्य रूपों का एक सामंजस्यपूर्ण मिश्रण प्राप्त किया?

उत्तर- पट्टाडकल या पट्टकल यूनेस्को द्वारा निर्दिष्ट उदार कला के उच्च बिंदु को निरूपित करता है.

57. चालुक्य शासक पुलकेशिन प्रथम की शासन अवधि क्या थी?

उत्तर- 543-566 ईस्वी.

58. पुलकेशिन प्रथम के बाद चालुक्य वंश का शासक कौन बना?

उत्तर- कीर्तिवर्मन प्रथम.

59. कीर्तिवर्मन प्रथम की शासन अवधि क्या थी?

उत्तर- 566- 597 ईस्वी.

60. कीर्तिवर्मन प्रथम के पिता का नाम क्या था?

उत्तर- पुलकेशिन प्रथम.

61. कीर्तिवर्मन प्रथम का उत्तराधिकारी कौन था?

उत्तर- कीर्तिवर्मन प्रथम की मृत्यु के बाद उनका भाई मंगलेश राजगद्दी पर बैठा क्योंकि उनके तीनों पुत्र अवयस्क थे.

62. चालुक्य शासक मंगलेश की शासन अवधि क्या थी?

उत्तर- 597 ईसवी से 610 ईसवी तक.

63. मंगलेश के बाद चालुक्य राजवंश का अगला शासक कौन था?

उत्तर- पुलकेशिन द्वितीय (कीर्तिवर्मन प्रथम का पुत्र).

64. पुलकेशिन द्वितीय की शासन अवधि क्या थी?

उत्तर- 610 या 611 ईस्वी से 642 ईस्वी तक.

65. पुलकेशिन द्वितीय की मृत्यु उपरांत चालुक्य राजवंश का उत्तराधिकारी कौन था?

उत्तर- विक्रमादित्य प्रथम.

66. विक्रमादित्य प्रथम की शासन अवधि क्या थी?

उत्तर- 655 ईस्वी से 680 ईस्वी तक.

67. विक्रमादित्य प्रथम की मृत्यु के बाद अगला शासक कौन बना?

उत्तर- विक्रमादित्य प्रथम की मृत्यु के बाद विनयादित्य (680 ईस्वी से 696 ईस्वी तक),विजयादित्य (696 ईस्वी से 733 ईस्वी तक), विक्रमादित्य द्वितीय (733 ईस्वी से 746 ईस्वी तक) और कीर्तिवर्मन द्वितीय (746 ईस्वी से 757 ईस्वी तक)चालुक्य राजवंश के शासक बने.

68. चालुक्य सम्राटों के मौखिक आदेशों को किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर- राष्ट्रापितम.

69. चालुक्य राजवंश की शैक्षणिक प्रणाली में शामिल विषय कौन-कौन से थे?

उत्तर- वेदांग, पुराण, मीमांसा, न्याय और धर्म शास्त्र जैसे विषय शामिल थे.

70. चालुक्य राजवंश के समय महान कवि और लेखक कौन थे?

उत्तर- चालुक्य राजवंश के समय सोमदेव सूरी जिन्होंने यशस्तिलक और नीति वाक्या-मृतम् लिखा और तुम्बुलाचार्य (तत्वार्थ महाशास्त्र की चूड़ामणि टीका के लेखक) , कन्नड़ प्राकृत और संस्कृत के महाकवि श्यामकृण्डाचार्य तथा महाकवि पम्प जिन्होंने आदिपुराण और विक्रमार्जुन की रचना की थी जैसे महान कवि और लेखक मौजुद थे.

यह भी पढ़ें-

गुप्त वंश सामान्य ज्ञान से सम्बंधित 160 प्रश्नोत्तरी.

सातवाहन वंश सामान्य ज्ञान से सम्बंधित 60 प्रश्न.

कुषाण वंश सामान्य ज्ञान.

नन्द वंश सामान्य ज्ञान.

कण्व वंश सामान्य ज्ञान.

चोल वंश सामान्य ज्ञान

Blogger द्वारा संचालित.