चोल वंश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Chola Vansh GK) विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक हैं. इस लेख में चोल वंश से सम्बंधित सामान्य ज्ञान के उन सभी प्रश्नो का समावेश किया गया हैं जो पिछली परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं.
चोल वंश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Chola Vansh GK)
चोल वंश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Chola Vansh GK) से सम्बंधित 124 अतिमहत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी का समावेश-
1. चोलों के समय का बृहदेश्वर मन्दिर कहाँ स्थित हैं? (SSC CGL 2016).
उत्तर- तंजावुर.
2. किस भारतीय राजा ने पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों को जीतने के लिए नौसैनिक शक्ति का इस्तेमाल किया था? (RRB NTPC 2016).
उत्तर- राजेंद्र चोल.
3. किस चोल शासक ने मालदीव के द्वीपों पर दरियाई जीत हासिल की थी? (RRB NTPC 2016).
उत्तर- राजराज.
4. बृहदेश्वर मंदिर शिव को समर्पित एक हिंदू मंदिर हैं जो तमिलनाडु के तंजावुर में स्थित है. यह __________ के सिहासन की शोभा बढ़ाने के लिए बनाया गया था? (RRB NTPC 2016).
उत्तर- चोल साम्राज्य.
5. पूर्व चोल राजाओं में से किसे सबसे महान माना जाता हैं? (RRB NTPC 2016).
उत्तर- करिकाल नामक चोल शासक को.
6. किस चोल शासक ने “गंगैकोंडा चोलापुरम मन्दिर” का निर्माण करवाया था? (RRB NTPC 2016).
उत्तर- राजेंद्र चोल प्रथम.
7. शिव का नर्तक स्वरूप, चिदंबरम स्थित प्रख्यात नटराज मूर्ति का निर्माण किसने करवाया था? (RRB NTPC 2016).
उत्तर- चोल वंश.
8. चोल राजवंश के अंतिम शासक कौन थे? (RRB NTPC 2016).
उत्तर- राजराज चोल तृतीय.
9. किस चोल शासक को गंगम नामक वृहद कृत्रिम झील बनवाने का श्रेय दिया जाता है? (UPPCS, Main 2016)
उत्तर- राजेंद्र.
10. नवी शताब्दी में किसके द्वारा चोल साम्राज्य की नींव डाली गई थी? (RAS/RTS,PRE 2016).
उत्तर- विजयालय.
11. चोल राजवंश द्वारा निर्मित बृहदेश्वर मंदिर में शिव का कौन सा रूप सर्वाधिक विशिष्ट है? (UPPCS, CDS 2016)
उत्तर- हरिहर.
12. किस चोल शासक ने नर्ततामालाई, पुदुक्कोट्टई के सोलेश्वर मंदिर का निर्माण करवाया था?
उत्तर– विजयालय चोल.
13. चिदंबरम मंदिर के शिव पर किसने तमिल भजन लिखा था?
उत्तर- अरिंजय चोल.
14. तंजावुर का बृहदेश्वर मंदिर जो सबसे बड़े हिंदू मंदिरों में से एक है, का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर- राजराज चोल.
15. चोल राजवंश का अंतिम शासक कौन था?
उत्तर- राजराज तृतीय.
16. किस चोल शासक ने कुंभकोणम के पास त्रिभुवन में सर्वेश्वर या कंपाहरेश्वर मंदिर निर्माण शुरू करवाया था जो द्रविड़ वास्तुकला का एक बड़ा नमूना माना जाता है?
उत्तर- कुलोतुंग चोल तृतीय.
17. होयसल, मदुरै के पांडिया, वेणद के चेरा, ईलम (सिलोन) के सिंहला राजाओं के साथ साथ वेलानाडू और नेल्लोर के चोडस के खिलाफ़ युद्ध जीता था?
उत्तर- कुलोतुंग चोल तृतीय.
18. कुलोतुंग चोल तृतीय को ________नाम से भी जाना जाता हैं?
उत्तर- तिरुनीरूचोला.
19. किस चोल शासक के शासनकाल में बुद्धिमित्र ने तमिल व्याकरण वीरोसोलियम की रचना की थी?
उत्तर- वीराराजेंद्र चोल.
20. चोल वंश के किस शासक ने पाल राजवंश के राजा महिपाल को पराजित करने के बाद गंगायकोंडा चोलापुरम नामक एक नया राजधानी शहर बसाया था?
उत्तर- राजेंद्र चोल प्रथम.
21. किस चोल राजा के शासनकाल के दौरान तमिल कवियों अप्पर, संस्कार और सुंदरार के ग्रंथों को थिरुमुराई नामक एक संकलन में एकत्र और संपादित किया गया था?
उत्तर- राजेंद्र चोल प्रथम.
22. एरिपत्ती क्या हैं? (IAS Pre 2016)
उत्तर- भूमि, जिससे मिलने वाला राजस्व अलग से ग्राम जलाशय के रखरखाव के लिए निर्धारित कर (tax) दिया जाता था.
23. चोल शासककाल में मंदिरों के साथ संबद्ध विद्यालय किस नाम से जाने जाते थे? (IAS Pre 2016)
उत्तर- घटिका.
24. कुशल ग्रामीण प्रशासन के लिए प्रसिद्ध राजवंश कौनसा था? (MPPSC Pre. 2014)
उत्तर- चोल.
25. श्रीलंका के उत्तरी भाग पर विजय प्राप्त करने वाले चोल शासक का नाम बताइए?(Chhattisgarh PSC Pre. 2014)
उत्तर- राजराज प्रथम.
26. उत्तरमेरूर शिलालेख से किसके प्रशासन से सम्बन्धित जानकारी मिलती हैं? (SSC CGL 2013)
उत्तर- चोल साम्राज्य.
27. प्राचीन चोल साम्राज्य की राजधानी कहां पर थी? (SSC CHSL 2013)
उत्तर- उरैयुर.
28. किस चोल शासक ने नई राजधानी “गंगईकोंडा चोलपुरम” का निर्माण किया?
उत्तर- राजेंद्र प्रथम.
29. चोल शासकों के शासनकाल में कौन सा वारियम उद्यान प्रशासन का कार्य देखता था? (UP RO/ARO Main 2013)
उत्तर- टोट्ट वारियम.
30. गंगा को उत्तर से दक्षिण ले जाने वाला चोल राजा कौन सा था? (SSC CHSL 2010)
उत्तर- राजेंद्र चोल.
31. चोल राजाओं का शासन कहां पर था? (SSC CHSL 2010)
उत्तर- तमिलनाडु पर.
32. किस चोल शासक ने रामानुज को उत्पीड़ित किया था तथा उन्हें अपने राज्य से बाहर निकाल दिया था? (UPPCS Pre. Opt. History 2010)
उत्तर- कुलोतुंग द्वितीय.
33. वह श्री विजय शासक जिसने राजराज प्रथम के काल में अपने पिता द्वारा नागपट्टना में आरंभ किए गए बौद्ध विहार के निर्माण कार्य को पूरा किया था? (UPPCS Pre. Opt. History 2010)
उत्तर- मारविजयोत्तुंग वर्मन.
34. चोल के शाही सैन्य दल के लिए प्रयुक्त शब्द? (MPPSC pre opt. History 2010)
उत्तर- भ्रतका.
35. चोल शासन काल शैक्षणिक उद्देश्य से लगाए जाने वाले कर (tax) को किस नाम से जाना जाता है? (MPPSC pre opt. History 2010)
उत्तर- सलभोग.
36. चोल शासकों ने किस उद्देश्य से भूमि का विस्तृत मापन (सर्वे) करवाया था? (MPPSC pre opt. History 2010)
उत्तर- सरकार के राजस्व विभाग को निश्चित करने के लिए.
37. निम्नलिखित में से किस चोल शासक ने नागपट्टम में एक बौद्ध विहार के निर्माण में शैलेंद्र सम्राट मर्विजयोतुंग-वर्मन के साथ सहयोग किया था? (IAS Pre. Opt. history 2010)
उत्तर- राजराज प्रथम.
38. चोल काल में ‘कुर्र्म’ क्या थे? (IAS pre.opt history 2010)
उत्तर- ग्राम संघ.
39. चोल वंश के पेरुवली किसे निरूपित करते थे? (IAS pre.opt history 2010)
उत्तर- प्रमुख मार्ग.
40. चोल सेना के मुख्य भाग थे?
उत्तर- युद्ध प्रयोज्य हाथी, नौसेन, पैदल सेना.
41. किसके काल में गंगैकोंडचोलपुरम चोल साम्राज्य की राजधानी बनी? (UPPCS pre. Opt. History 2009)
उत्तर- राजेंद्र प्रथम.
42. चोलकालीन सर्वाधिक प्रसिद्ध कांस्य प्रतिमा किसकी है? ( MPPSC pre. Opt. History 2009)
उत्तर- नटराज.
43. चोल काल में व्यापारियों की सभा को क्या कहा जाता था?
उत्तर- नगरम.
44. “नरकेसरी” की उपाधि धारण करने वाले चोल शासक का नाम क्या था?
उत्तर- विजयालय.
45. चोल शासक विजयालय ने अपनी राजधानी कहां स्थापित की?
उत्तर- तंजौर.
46. राजराज प्रथम किस धर्म का अनुयायी था?
उत्तर- शैव धर्म.
47. राजराज प्रथम के पिता का नाम क्या था?
उत्तर- परान्तक द्वितीय.
49. चोल काल में मठों को दी जाने वाली भूमि क्या कहलाती थी?
उत्तर- पडप्पूर.
50. चोल शासन में नगर की स्थानीय सभा को क्या कहा जाता था?
उत्तर- नगरतार.
51. चोलों की भूमि-माप की इकाई क्या थी?
उत्तर- उत्तर- वेली.
52. पहली बार चोलों का स्वतंत्र राज्य किसने स्थापित किया था?
उत्तर- आदित्य प्रथम.
53. चोलगंगम नामक विशाल तालाब का निर्माण करवाने वाला चोल शासक कौन था?
उत्तर- राजेंद्र प्रथम.
54. चोलकालीन प्रान्त क्या कहलाते थे?
उत्तर- मण्डलम .
55. “सेना के सबसे संगठित अंग” को चोल साम्राज्य में किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर- पदाती सेना.
56. प्रशासनिक दृष्टि से चोल साम्राज्य को कितने प्रांतों में विभक्त किया गया था?
उत्तर- 6 भागों में.
57. चोल साम्राज्य के उच्च प्रशासनिक अधिकारी किस नाम से जाने जाते थे?
उत्तर- पेरुंदरम.
58. चोलकालीन “काशू” क्या हैं?
उत्तर- चोल काल में सोने के सिक्कों को काशु नाम से जाना जाता था.
59. चोल काल में शिव के उपासक संत किस नाम से जाने जाते थे?
उत्तर- नयनार.
60. चोल काल में भगवान विष्णु के उपासक क्या कहलाते थे?
उत्तर- अलवार.
61. चोल काल में 10 वीं शताब्दी का सर्वाधिक महत्वपूर्ण बंदरगाह कौन सा था?
उत्तर- कावेरीपट्टनम.
62. चोल काल में “अछूत” को किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर- परैया.
63. चोल शासक विजयालय ने कब से कब तक शासन किया था?
उत्तर- 850-871 ई.
64. विजयालय के बाद चोल वंश की राज गद्दी पर कौन बैठा?
उत्तर- आदित्य प्रथम.
65. “भदुरैकोण्ड” की उपाधि किस चोल शासक ने धारण की थी?
उत्तर- परान्तक प्रथम ने.
66. “शिवपादशेखर” की उपाधि धारण करने वाला चोल शासक?
उत्तर- राजराज प्रथम.
67.बृहदेश्वर मंदिर को और किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- राजराजेश्वर मंदिर.
68. कम्पहेरश्वर मन्दिर (त्रिभुवनम) का निर्माण किस चोल शासक ने करवाया था?
उत्तर- कुलोतुंग चोल तृतीय.
69. चोल शासकों ने अपनी दुसरी राजधानी कहां बनाई थी?
उत्तर- कांचीपुरम.
70. चोल साम्राज्य का सर्वाधिक विस्तार किस चोल शासक के शासनकाल में हुआ था?
उत्तर- राजेंद्र चोल प्रथम.
71. चोल शासनकाल में शिक्षक की मुख्य भाषाएं कौन कौन सी थी?
उत्तर- संस्कृत और तमिल.
72. चोल साम्राज्य कितने भागों में विभाजित था?
उत्तर- 8 भागों में.
73. अधिकांश चोल कालीन मंदिर किस देवी/देवता को समर्पित है? ( SSC डाटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा 2008)
उत्तर- शिव जी.
74. पहली बार लंका को किस चोल शासक ने जीता था? ( एस.एस.सी. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 2008)
उत्तर- राजराज प्रथम ने.
75. किस चोल शासक के बारे में कहा जाता है कि उसकी हत्या क्रूर भीड़ ने कर दी थी? (UPPCS SPL.opt. history 2008)
उत्तर- अधिराजेंद्र.
76. किस चोल शासक की उपाधि ‘पंडित चोल’ थी? (UPPCS SPL.opt. history 2008)
उत्तर- राजेंद्र चोल प्रथम.
77. “त्याग समुद्र” की उपाधि धारण करने वाला चोल शासक कौन था? (UPPCS SPL.opt. history 2008)
उत्तर- विक्रम चोल.
78. चोल प्रशासन में राज्य की भौगोलिक प्रशासनिक इकाइयों का सही घटता क्रम क्या था? (MPPSC Pre. Opt. History 2008)
उत्तर- मंडलम- कोट्टम – नाडु – कुर्रम.
79. चोल राजा राजेंद्र ने कौन-कौन सी पदवी धारण की थी?
उत्तर- गंगेकोंड, मुडीकोंडा, पंडित चोल आदि.
80. किस चोल शासक ने श्रीलंका के उत्तरी भाग को जीतकर अपने साम्राज्य का एक प्रांत बनाया था? (SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 2006)
उत्तर- राजराज प्रथम ने
81. नटराज की प्रसिद्ध काशी मूर्ति एक उत्कृष्ट उदाहरण है? ( UPPCS main 2006)
उत्तर- चोल कला का.
82. चोल साम्राज्य को अंततः किसने समाप्त किया था? ( Up lower Pre 2004)
उत्तर- मलिक काफूर ने
83. दक्षिण भारत का प्रसिद्ध “तक्कोलम का युद्ध” किसके मध्य हुआ था? ( UPPCS pre 2003)
उत्तर- चोल और राष्ट्रकुटों के बिच.
84. श्रीलंका पर विजय प्राप्त करने वाला चोल वंश का सबसे प्रतापी शासक कौन था? ( SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 2002)
उत्तर- राजेंद्र चोल प्रथम.
85. चोल काल में राशि (धान) के रुप में संग्रह किए जाने वाले भूमि राजस्व को किस से नापते थे? ( UPPCS pre opt history 2002)
उत्तर- कलम.
86. श्रीलंका एवं दक्षिण पूर्व एशिया को जीतने वाले राजवंश का नाम बताइए?
उत्तर- चोल राजवंश.
87. चोल राज्य में “नाट्ट विनियोगम” शब्द का क्या अभिप्राय था? ( UPPCS pre opt history 2001)
उत्तर- नाडु के खर्च के लिए एक कर.
88. चोलों के अंतर्गत तट्टोली कर कौन अदा करते थे? ( UPPCS pre opt. History 2001)
उत्तर- सुनार.
89. पुहार नगर की नींव किस चोल शासक ने रखी थी? (SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 2000)
उत्तर- करिकाल
90. वह प्रथम भारतीय शासक कौन था जिसने अरब सागर में भारतीय नौसेना की सर्वोच्चता स्थापित की? (SSC CGL 1999)
उत्तर- राजराज प्रथम.
91. चोल राजाओं ने किस धर्म को संरक्षण दिया था? (SSC CGL 1999)
उत्तर- शैव धर्म.
92. चोल देशों में वीर पत्तनों का तात्पर्य क्या था? (UPPCS pre opt history 1996)
उत्तर- वीर वलुंज व्यापारियों की बस्तियां.
93. चोलों के अधीन ग्राम प्रशासन के बहुत से ब्यौरे जिन शिलालेखाें में हैं वे कहां हैं? (IAS Pre 1993)
उत्तर- मेरूर.
94. कोप्पम की लड़ाई किनके बीच हुई थी? ( IAS pre opt. History 1993)
उत्तर- पश्चिमी चालुक्य और चोलों के बिच.
95. चोलों का राज्य किस क्षेत्र में फैला हुआ था? (UPPCS pre 1991)
उत्तर- कोरोमंडल तट तथा दक्कन के कुछ भाग.
96. चोल साम्राज्य में मंदिर को उपहार में दी गई भूमि क्या कहलाती थी?
उत्तर- तिरुनमदुक्कनी या देवदाना.
97. चोल साम्राज्य में ब्राह्मणों को उपहार में दी गई भूमि को किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर- ब्रह्मदेय.
98. “शालाभोग” क्या हैं?
उत्तर- चोल साम्राज्य में एक स्कूल के रखरखाव के लिए भूमि.
99. चोल साम्राज्य में जैन संस्थाओं को दान दे गए भूमि किस नाम से जानी जाती थी?
उत्तर- पल्लिच्छनदम.
100. किस काल में आम लोगों को बिना किसी मजदूरी के राजा या उनके गांव के जमीदारों के लिए काम करने के लिए मजबूर किया जाता था?
उत्तर- चोल शासनकाल में.
101. चोलकालिन “वेट्टी” कर क्या था?
उत्तर- जबरन वसूला जाने वाला श्रम कर.
102. किस चोल शासक ने पल्लवों को पराजित कर कांची पर कब्जा कर लिया था?
उत्तर- आदित्य प्रथम.
103. “देवी निशुंभसुदिनी” मन्दिर का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर- विजयालय.
104. चोल काल के दौरान व्यापारियों के संघों को किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर- नरगम.
105. चोलों के अधीन भू-राजस्व किसके माध्यम से एकत्र किया जाता था?
उत्तर- ग्राम सभा.
106. चोल राजाओं का शाही प्रतीक क्या था?
उत्तर- बाघ.
107. सबसे ऊंचा चोल मंदिर कौन सा है?
उत्तर- बृहदेश्वर मंदिर/ राजराजेश्वर मंदिर (तंजौर).
108. बृहदेश्वर मंदिर/ राजराजेश्वर मंदिर का निर्माण कब और किसने किया था?
उत्तर- 1003-1010 के बीच चोल शासक राजराज प्रथम द्वारा.
109. चोल मंदिरों की प्रमुख विशेषता क्या थी?
उत्तर- (1) तक्षण कला का प्रयोग.
(2) पत्थर और धातु की मूर्तियों का निर्माण.
(3) मुख्यतः देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाई जाती थी लेकिन कभी-कभी मानव मूर्तियां भी बनाई जाती थी.
110. चोल मंदिर कहां स्थित है?
उत्तर- चोल मंदिर तमिलनाडु के दक्षिणी राज्य में स्थित है.
111. चोल कालीन मंदिरों के साथ कौन-कौन सी गतिविधियां जुडी थी?
उत्तर- मंदिरों के लिए दान की गई भूमि पर कृषि कार्य होता था. साथ ही मंदिरों के आसपास माला बनाने वाले, सफाई कर्मचारी, संगीतकार, नृतक, शिल्पकार, रसोइए भी होते थे जिन्हें रोजगार मिलता था.
112. तंजौर के मंदिर का क्या रहस्य है, जिसे अब तक कोई सुलझा नहीं पाया?
उत्तर- तंजौर के मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता तो यह है कि शताब्दियों से खड़ा यह मंदिर अभी भी सीधा बना हुआ है. वहीं दूसरी तरफ तंजौर के मंदिर के रहस्य की बात की जाए तो दोपहर को मंदिर के हर हिस्से की परछाई जमीन पर दिखती है मगर इसके गुंबद की परछाई पृथ्वी पर कहीं नहीं पड़ती, इस रहस्य को अभी तक कोई नहीं सुलझा पाया है.
113. राजराजेश्वर मंदिर या बृहदेश्वर मंदिर की ऊंचाई कितनी है?
उत्तर- 66 मीटर.
114. चोल शासक विजयालय की शासन अवधि क्या थी?
उत्तर- 850-871 ईस्वी.
115. चोल शासक आदित्य प्रथम की शासन अवधि क्या थी?
उत्तर- 871-907 ईस्वी.
116. चोल शासक परान्तक प्रथम की शासन अवधि क्या थी?
उत्तर- 907-953 ईस्वी.
117. चोल शासक राजराज प्रथम महान का असली नाम क्या था?
उत्तर- अरमोलिवर्मन.
118. चोल शासक राजराज प्रथम महान की शासन अवधि क्या थी?
उत्तर- 985-1014 ईस्वी.
119. चोल शासक राजेंद्र प्रथम की शासन अवधि क्या थी?
उत्तर- 1014-1044 ईस्वी.
120. चोल शासक राजाधिराज की शासन अवधि क्या थी?
उत्तर- 1044-1052 ईस्वी.
121. चोल शासक राजेंद्र द्वितीय की शासन अवधि क्या थी?
उत्तर- 1052-1064 ईस्वी.
122. वीर राजेंद्र चोल कि शासन अवधि क्या थी?
उत्तर- 1064-1070 ईस्वी.
123. चोल शासक कुलोत्तुंग प्रथम की शासन अवधि क्या थी?
उत्तर- 1070-1120 ईस्वी.
124. चोल शासक राजेंद्र तृतीय कि शासन अवधि क्या थी?
उत्तर- 1250-1279 ईस्वी.
यह भी पढ़ें-