Google Doodle क्या हैं? इसकी शुरूआत कैसे हुई?

Google Doodle एक प्रकार की Drawing हैं. जो डूडलर्स द्वारा बनाई जाती हैं। यह मुख्य रूप से छुट्टियों, घटनाओं, उपलब्धियों और ऐतिहासिक आंकड़ों से सम्बंधित हैं।गूगल अपने Customer’s के लिए अस्थाई रूप से इन डूडल्स का उपयोग करता हैं।

Google Doodle का इतिहास

Google Doodles को डिजाइन करने वाले इंजीनियरों और कलाकारों को Doodlers कहा जाता हैं।

मुख्य Doodlers की बात की जाए तो एकुआ होम्स, जेनिफर होम, सोफिया फोस्टर-डिमिनो, रंगनाथ कृष्णमणि और डेनिस ह्वांग जैसे कलाकारों का नाम आता हैं।

गूगल ने 30 अगस्त 1998 को पहला डूडल्स जारी किया था। प्रथम Google Doodle की डिजाइन लैरी पेज और सर्गेई ब्रेन द्वारा तैयार की गई थी।

Google Doodle जारी करने की मुख्य वजह सर्वर के down या ख़राब होने की स्थिती में कस्टमर्स को सूचित करना था।अब तक Google ने 4200 से भी अधिक doodles बनाए हैं। मई 2010 में Google ने प्रथम इंटरएक्टिव doodle के बारे में बताया जहां यूजर्स PAC-Man को क्लिक कर सकते हैं।

गूगल अपने डूडल्स में वेरिएशन लाने के लिए समय-समय पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है। जिससे कि नए आइडियाज (Idea’s) आमंत्रित किए जा सकें।

गूगल विद्यार्थियों के बीच में जाकर एक प्रोग्राम का आयोजन करती है जिसका नाम “Doodles for Google” है।

इस प्रोग्राम के द्वारा विजेता डूडल्स गूगल की वेबसाइट पर पब्लिश किए जाते हैं, जहां पर आम जनता वोट कर सकती है।

Google Doodle मुख्यतः विभिन्न प्रकार की संस्कृति को दर्शाता है। छुट्टियों और विभिन्न प्रकार की घटनाओं को डूडल्स के रूप में दर्शाता हैं।

इतना ही नहीं विश्व भर में घटित विभिन्न ऐतिहासिक घटनाओं को भी डूडल्स के माध्यम से समय-समय पर गूगल आम जनता तक पहुंचाया जाता है।

कई बार ऐतिहासिक व्यक्ति विशेष को सम्मान देने के लिए भी गूगल स्पेशल डूडल्स तैयार करता है।

गूगल ने भी सावित्रीबाई फुले को सम्मान देने के लिए उनकी 186वीं जयंती पर भी 3 जनवरी 2017 में “Google Doodle” जारी किया था।

यह भी पढ़ें

Parvatibai Peshwa पार्वतीबाई पेशवे का इतिहास।

More Information About Google Doodle

Blogger द्वारा संचालित.