ईसा पूर्व का मतलब क्या होता है? जानें ईसा पूर्व और ईस्वी में अन्तर

ईसा पूर्व का क्या मतलब होता हैं? या फिर ईसा पूर्व का अर्थ क्या हैं? जब भी हम इतिहास की बात करते हैं तो किसी निश्चित समयावधि का ज़िक्र जरूर होता हैं। उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो चंद्रगुप्त मौर्य का जन्म 340 ईसा पूर्व हुआ था। अब मन में यह प्रश्न आना वाजिब है कि यह ईसा पूर्व क्या होता है?

जब भी इस तरह की ऐतिहासिक समयावधि की बात होती है या तो इसी वर्ष या तिथि के साथ ईसा पूर्व या ईस्वी का जिक्र होता है। ईसा पूर्व और ईस्वी दोनों ही अलग-अलग है।

ईसा पूर्व का मतलब या गणना की विधि

Gregorian calendar जिसे ग्रेगोरियन या ग्रेगोरी कैलेंडर के नाम से भी जाना जाता हैं के अनुसार ईसा के जन्म के आधार पर गणना की जाती हैं। ईस्वी ईसा के जन्म के बाद को दर्शाता हैं जबकि ईसा पूर्व ईसा के जन्म से पहले के समय को दर्शाता हैं।

उदाहरण- चंद्रगुप्त मौर्य का जन्म 340 ईसा पूर्व हुआ था। इसका मतलब यह हुआ कि ईसा मसीह के जन्म से भी 340 साल पहले चन्द्रगुप्त का जन्म हुआ था।
वर्तमान में ईसा पूर्व की जगह बिफोर कॉमन एरा (BCE) शब्द लिखा जाता हैं। यकीनन आप isa purv ka matlab kya hota hai जान चूके हैं। ईसा पूर्व का मतलब जानने के बाद अब हम जानेंगे कि ईसा पूर्व और ईस्वी में क्या अन्तर होता हैं।

ईसा पूर्व और ईस्वी में क्या अन्तर होता हैं?

ईसा पूर्व और ईस्वी में मुख्य अन्तर निम्नलिखित हैं-

1. ईस्वी की जगह कॉमन एरा (CE) और ईसा पूर्व को जगह बिफोर कॉमन एरा (BCE) लिखा जाता हैं।
2. ईस्वी ईसा मसीह के बाद के समय के लिए लिखा जाता हैं जबकि ईसा पूर्व ईसा मसीह के जन्म से पहले के समय के लिए लिखा जाता हैं।

यह भी पढ़ें-

धनतेरस क्यों मनाया जाता हैं?

Kanva Vanah का इतिहास।

Blogger द्वारा संचालित.